भाजपा गांधी संकल्प यात्रा, तो कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा

 


भाजपा गांधी संकल्प यात्रा, तो कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा


 




नई दिल्ली, एजेंसी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज भाजपा गांधी संकल्प यात्रा की शुरूआत करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह  नई दिल्ली इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। वहीं कांग्रेस इस मौके पर पदयात्रा निकालेगी। यह पदयात्रा पूरे देश में रघुपति राघव राजा राम की धुन पर निकालेगी और दिल्ली से शुरू होने वाली इस यात्रा में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा की अवधी को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले इसका आयोजन  यह 2 से 31 अक्टूबर के बीच होने वाला था, लेकिन अब यह यात्रा 120 दिन की होगी और अक्टूबर के बजाय 31 जनवरी, 2020 को समाप्त होगी। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस कार्यक्रम को गुजरात से शुरू करेंगे तो वहीं अन्य शीर्ष नेता इसे नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय से शुरू करेंगे।पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को इसके लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले, यह 2 से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाला था। भाजपा इस कार्यक्रम की माध्यम से गांधी जी की आदर्श और अहिंसा के सिद्धांतों, स्वराज और सादगी के बारे में लोगों को बताएगी।
पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस


कांग्रेस इस मौके पर पदयात्रा निकालने की तैयारी में है। वो इस पदयात्र को रघुपति राघव राजा राम धुन पर निकालेगी। जानकारी अनुसार यह पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से राजघाट तक निकाली जाएगी। इसमें राहुल भी शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कार्यकर्ताओं को गांधीवाद और गांधी के विचारों वाले भारत के लिए काम करने की शपथ दिलाएंगी। यात्रा पूरा होने पर पार्टी नेता राजघाट पर बापू को  श्रद्धांजलि देंगे। पार्टी देश के अन्य हिस्सों में भी पदयात्राएं निकालेगी। प्रियंका गांधी लखनऊ में इस पदयात्रा में शामिल होंगी।