गंगोह विधानसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी को जिताने के लिए, विनोद तेजियान फिर बसपा में लौटे
रिपोर्ट- प्रवेज चौधरी, गंगोह
पूर्व राज्य मंत्री विनोद तेजियान अपने समर्थक कई ग्राम प्रधानों के साथ एक बार फिर गंगोह विधानसभा जिताने के लिए बसपा में शामिल हो गए हैं।
सहारनपुर। पूर्व राज्य मंत्री विनोद तेजियान अपने समर्थक कई ग्राम प्रधानों के साथ एक बार फिर बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राईन ने उन्हें बसपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमों के आदेशानुसार इन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। तेजियान कहीं भी रहें मगर उनकी आस्था बसपा व मिशन को आगे बढ़ाने में रही है। इनके पार्टी में लौटने से गंगोह विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में चौधरी इरशाद बसपा प्रत्याशी को मजबूती मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व बसपा नेता विनोद तेजियान के नेतृत्व में आज कई प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी इनके साथ पार्टी में शामिल हो रहे हैं। शामिल होने वालों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वे उनके अपने निजी कारण हैं बसपा ने कभी उनकी उपेक्षा नहीं की। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार कांग्रेस ने आरपीआई को समाप्त करने का काम किया था। आज उसी तरह भाजपा बसपा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। पूर्व राज्य मंत्री विनोद तेजियान ने कहा कि उन्होंने घर वापसी की है अब वह पार्टी के मिशन पार्टी को मजबूत करने काम करेंगे। इस मौके पर जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, सांसद हाजी फजलुर्रहमान, जिला पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि माजिद अली, राजू माजरा, पूर्व प्रमुख प्रमोद तेजियान, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा व जगपाल सिंह, जनेश्वर प्रसाद, कुलदीप बालियान, जिलाध्यक्ष योगेश कुमार मौजूद रहे।