गन्ना मिलो से किसानों गन्ना भुगतान न होने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई नाराजगी


गन्ना मिलो से किसानों गन्ना भुगतान न होने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई नाराजगी



रिपोर्ट- फिरोज खान, मुजफ्फरनगर 


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अ.) के जिला कार्यालय पर मुजफ्फरनगर ज़िला  अध्यक्ष मौ. शाह आलम के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता जी  का किसानो ने  जोरदार स्वागत फूल मालाओं से किया इसी के ही साथ जय जवान जय किसान के भी नारे लगाए।



  भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता जी ने कहा कि शुगर मिले चलने वाली है। लेकिन अभी तक किसानो के गन्ने का भुगतान नही हुआ है। जबकि गन्ना एक्ट के अनुसार 14 दिन के बाद ब्याज मिलना चाहिए  लेकिन भाजपा सरकार ने शुगर मिल मालिको से हाथ मिला रखा है।  जिसका परिणाम किसानो को भुगतना पड रहा है। वही भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में भी बोलते हुए कहा मुजफ्फरनगर मे किदवई नगर ऐटू जेट मे कूड़े के डेर को शासन-प्रशासन जल्दी हटाये नही तो भाकियू डीएम कार्यकाल पर धरना-प्रदर्शन करेगी।



 इस मौके पर  राष्ट्रीय महासचिव  योगेन्द्र राठी, जिला अध्यक्ष बिजनौर चौधरी विजय सिंह, सहरावत, नीरज चौधरी जिला अध्यक्ष सहारनपुर, शाह आलम जिला अध्यक्ष  मुजफ्फरनगर और महिला मोर्चा और सभी सम्मानित पदधिकारी मौजूद रहे।