पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ससुर का निधन


 


पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ससुर का निधन


 


 


मुजफ्फरनगर । भारतीय स्वतंत्रत पत्रकार एसोसिएशन रजि0  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीर आलम  के ससुर, पैदायशी इंजीनियर मुल्तानी समाज के  मौहम्मद यामीन  का 19 अक्टूबर की रात 12.30 बजे दु:खद निधन हो गया। व 74 वर्ष के थे।


मौहम्मद यामीन डीलक्स मैकेनिकल वर्क्स के नाम के कारखाने के मालिक थे। वे लंबे समय से बीमार थे। 18 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।


 मौहम्मद यामीन जी के पेट मे कैंसर था जिसकी वजह से उनके उपचार में काफी कठिनाई आ रही थी। उन्होंने शनिवार  को अपने रुड़की रोड स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। मोहम्मद यामीन  का  मुल्तानी समाज में  कद काफी ऊंचा था।


भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीर आलम के सुसर साहब के निधन पर देनिक अमन के सिपाही के संपादक मुशर्रफ सिद्दीकी, प्रेस क्लब कैराना रजिस्टर्ड के अध्यक्ष महराब चौधरी, कलम करेगी धमाका के संपादक मेहरबान अली कैराना, युवा भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलवेज सिद्दीकी कैराना, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान चौधरी, युवा भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के मुजफ्फरनगर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, सलाम खाकी समाचार पत्र के सह संपादक सलेक चंद्र वर्मा  ने गहरा शोक व्यक्त किया है।