उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

 


उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: त्रिवेंद्र सिंह रावत


 


 


मुज़फ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को रामपुर तिराहा कांड के आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्थल पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केदारनाथ को स्मार्ट धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों ने उत्तराखंड के निर्माण में जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करते हुए भाजपा सरकार विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रही है।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण की नींव अटल जी ने रखी थी। ऐसा नहीं है कि 1994 में उत्तराखंड को अलग राज्य की आवाज उठी, इससे पहले 1937 से यह मांग चली आ रही है। तब पर्वती क्षेत्र अलग करने की मांग हुई थी। अटल सरकार में उत्तराखंड को बहुत कुछ मिला। उत्तराखंड देश का सुंदरतम राज्य है और विविधताओं से भरा है। चीड़ के पेड़ पहले यहां एक बड़ी समस्या हुआ करते थे, लेकिन अब चीड़ की पत्तियों से बिजली व डीजल बनाया जा रहा है।