कैराना: ये कूड़ागाड़ी है या गंदगी फैलाने का इंतजाम
रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना
कैराना। एक तरफ नगर पालिका कूड़ा साफ कराती है तो दूसरी ओर उसी कूड़े से शहर को गंदा भी करा देती है। रोजाना निकलने वाला कचरा आधा-अधूरा ही निस्तारण स्थल तक पहुंच पाता है। ज्यादातर कचरा सड़क पर ही बिखर जाता है। नगर पालिका की जर्जर व्यवस्था स्वच्छता अभियान पर पलीता लगा ही रही है राहगीरों को चलने में भी कठिनाई हो रही है।
स्वच्छता अभियान पर सरकार विशेष जोर देर रही है। इसके लिए तमाम माध्यमों से खूब धन भी खर्च किया जा रहा है। हाथ में आया एक रद्दी कागज भी सड़क पर न बिखरे इसके लिए लोगों को डस्बीन का इस्तेमाल करने की सीख दी जा रही है। शहर में स्वच्छता का दारोमदार संभालने वाली नगर पालिका अभी भी पुराने ढर्रे पर है। सफाई अनुभाग में संसाधनों की कमी है। कूड़ा निस्तारण में लगे वाहन जर्जर हो चुके हैं। ट्रॉलियों में ढाले नहीं हैं। इस कारण विभिन्न मोहल्लों से निस्तारण स्थल पर भेजा जाने वाला कचरा सड़कों पर गिरता रहता है। पॉलिथीन उड़कर पीछे चल रहे वाहन पर जा गिरते हैं। इससे बचने के लिए बाइक सवार रॉग साइड से निकलने की जल्दबाजी करते हैं। जिन सड़कों पर ब्रेकर बने हैं वहां जगह-जगह कचरे का ढेर गिर जाता है। वाहनों के पहिए में चिपक कर कचरा पूरे सड़क पर फैल जाता है। शहर में यह दुर्व्यवस्था एक दिन की नहीं है। यह क्रम रोजाना सुबह 11 बजे तक चलता है।