बागपत: तेंदुए ने किया महिला पर हमला, पालतू कुत्ते की मौत
बागपत। छपरौली पट्टी चौधरा में के जंगल में महिला पर कथित तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया, साथ में पालतू कुत्ते पर भी हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद पालतू कुत्ते की मौत हो गई। हंगामा होने पर ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी-डंडों से लैस होकर तेंदुए की काफी खोज की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
वहीं, महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक पालतू कुत्ते के शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दबाया गया। सोमवार शाम यहां जंगल महिला नसीम पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
चीख सुनकर लोग दौड़ और रात में भी कथित तेंदुए की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दिन निकलते ही कथित तेंदुए के हमले की खबर आग की तरह फैल गई। लोगों का कहना है कि तेंदुए ने मंगलवार तड़के भी दस्तक दी थी।
तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में दहशत है।